रीवा जिले में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान मोर्चा के स्टेट कमेटी सदस्य ने आरोप लगाया है कि रीवा कलेक्टर द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आरोप है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और इस संबंध में भारतीय किसान मोर्चा द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी का कहना है कि इस मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देश भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कलेक्टर द्वारा कोर्ट के आदेशों की अनदेखी की जा रही है, जो न्यायिक अवमानना की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही धान खरीदी में पारदर्शिता नहीं लाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मामला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है और किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
रीवा: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अनियमितताओं का आरोप, हाईकोर्ट आदेशों की अनदेखी का दावा














Leave a Reply