रीवा के शासकीय संजय गांधी अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट के सामने निजी सुरक्षा कंपनी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर अनियमितता बरतने और शासन के निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन श्रम विभाग की गाइडलाइन के अनुसार मिलने वाली वेलफेयर सुविधाएँ निजी कंपनी द्वारा नहीं दी जाती।
कंपनी मनमानी करते हुए कभी भी बिना सूचना के नौकरी से बाहर कर देती है।
शासन द्वारा बढ़ाई गई राशि का पिछले 11 माह का एरियर आज तक नहीं दिया गया।
राष्ट्रीय छुट्टियों पर 200–300 रुपए की अवैध कटौती कर ली जाती है।
कर्मचारियों को उनका हक और सुविधाएँ नहीं दी जातीं।
इन्हीं समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किया गया है तथा ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। जिससे कर्मचारियों को आपत्ति है और कुछ कर्मचारियों की पुरानी छुट्टी का पैसा कटा है, जो उन्हें अब तक नहीं मिला।
कंपनी अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की गई है। 1 जनवरी से ड्यूटी रोस्टर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
लंबित भुगतान और सुविधाओं को लेकर कंपनी प्रबंधन से समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
अधिकारियों से बात होने के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।














Leave a Reply