Advertisement

रीवा के संजय गांधी अस्पताल पर बड़ा सवाल: एक सप्ताह में तीन प्रसूताओं की मौत, व्यवस्थाओं की खुली पोल

रीवा SGH में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद बढ़ी प्रसूता मौतें

रीवा के शासकीय संजय गांधी अस्पताल में बीते कुछ दिनों से व्यवस्था बदहाल बनी हुई है इस बदहाली के जिम्मेवार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सप्ताह भर में 3 प्रसूता की जान चली गई। दो दिन पहले एक जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर बीनू सिंह पर लापरवाही का रूप लगाया था और उनको मौत का जिम्मेवार ठहराया था। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया था। मौत के बाद अस्पताल में कई घंटे परिजनों ने हंगामा किया था। इस हंगामे के बाद। अब अस्पताल प्रबंधन अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की बजाय अपनी सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है पुलिस का बैरीकेट अस्पताल के अंदर लगाया गया है। कुछ दिन पहले 4 महिला डॉक्टरों के इस्तीफे के बाद अस्पताल की सुविधाएं बेपटरी हो गई और लगातार पर प्रसूताओं की मौत हो रही हैं। बीते दिन भी एक और प्रसूता की मौत हो गई जिसके पति ने यह तक कह दिया कि संजय गांधी अस्पताल मौत का अड्डा बन गया है यह लोग इलाज के लिए नहीं आएं। सरकार के बड़े बड़े दावों की पोल खोलती ये तस्वीरें बता रही हैं कि अस्पताल की क्या व्यवस्था है क्या सुविधाएं हैं।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *