Advertisement

मऊगंज में न्याय की गुहार, भैंस चोरी की रिपोर्ट पर उल्टा फर्जी मामला दर्ज

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में एक युवक ने न्याय की गुहार लगाई है। मामला भैंस चोरी से जुड़ा है, लेकिन अब पीड़ित के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज होने का आरोप सामने आया है। कुछ महीने पहले हनुमना थाना क्षेत्र के गड़ा 234 में विनोद यादव की तीन-चार भैंस चोरी हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर विनोद के परिजन, साकेत यादव, ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

http://rewaमऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में एक युवक ने न्याय की गुहार लगाई है। मामला भैंस चोरी से जुड़ा है, लेकिन अब पीड़ित के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज होने का आरोप सामने आया है।

कुछ महीने पहले हनुमना थाना क्षेत्र के गड़ा 234 में विनोद यादव की तीन-चार भैंस चोरी हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने पर विनोद के परिजन, साकेत यादव, ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

लेकिन कुछ ही समय बाद, आरोपी राजेश यादव की पत्नी ने विनोद यादव के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। रिपोर्ट में धारा 354 का आरोप लगाया गया है। पीड़ित विनोद यादव का कहना है कि यह केस दबाव बनाने और उल्टा फंसाने के मकसद से दर्ज करवाया गया है।

विनोद यादव ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है, “अगर मैं दोषी पाया गया तो मेरे ऊपर कार्रवाई की जाए, लेकिन यदि मैं निर्दोष हूं तो मुझे न्याय दिलाना प्रशासन का कर्तव्य है।”

अब यह सवाल उठता है कि जब एक व्यक्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराता है, और उसी आरोपी की पत्नी उसके खिलाफ गंभीर आरोप दर्ज करवा देती है, तो क्या प्रशासन सही ढंग से मामले की विवेचना कर पाएगा।
देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल, पीड़ित न्याय की राह ताक रहा है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *