दीपावली के अगले दिन आज पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर इस बार यह पर्व सभी गौशालाओं में विशेष रूप से आयोजित हुआ। इसी कड़ी में, रीवा के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी गौ-सेवा कर यह त्यौहार मनाया।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज रीवा स्थित ऐतिहासिक लक्ष्मण बाग गौशाला पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की, गौ माता की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इस वर्ष प्रदेश की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, ताकि गौ-वंश संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़े।
गौशाला में उपस्थित भक्तों और स्थानीय लोगों के लिए भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।















Leave a Reply