जिले के डोड़किया गांव के रहने वाले एक पूर्व सैनिक का परिवार इन दिनों दहशत में दिन गुजार रहा है,, दिन हो या रात उन्हें हर समय अपने साथ किसी अनहोनी होने का डर सताता रहता है,, दरअसल पूर्व सैनिक ने गांव की नाली साफ न करवाने की शिकायत गांव के प्रधान खिलाफ कलेक्टर से शिकायत कर दी जिसके बाद आग बबूला प्रधान के पुत्रों ने अपने अन्य साथियों के साथ न सिर्फ पूर्व सैनिक सहित उसके परिवार के साथ मारपीट की बल्कि उनकी कार को भी तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया,, अब जान और माल की सुरक्षा लगाने पीड़ित परिवार एसपी की चौखट पहुंचा है जहां न्याय न मिलने तक धरना देने की बात कह रहा है।
देश की सीमाओं में देश के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी अपना आधा जीवन खपा देने वाला पूर्व सैनिक आज दहशत में जी रहा है,, जो कभी मौत से बिना डरे सीमाओं में डटा रहा आज वो अपनी जान और माल की हिफाजत की गुहार एसपी से लगा रहा है। दरअसल ताजा मामला जिले के जनेह थाना अंतर्गत डोढकिया गांव का है जहां पूर्व सैनिक सहित उसका परिवार रहता । पूर्व सैनिक ने गांव में बंद पड़ी नाली की सफाई न होने की शिकायत गांव के प्रधान से कि लेकिन जब प्रधान ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया तो कलेक्टर से शिकायत कर दी , जिस पर नाराज प्रधान के बेटे और उसके साथियों ने घर में घुस कर पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की,, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने भी पीड़ित सैनिक परिवार का साथ नहीं दिया जिसके चलते दोबारा उनके साथ घटना घटी, पूर्व सैनिक की कार को आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे मारकर तोड़ फोड़ कर दी और अब पीड़ित परिवार डरा सहमा एसपी की चौखट पहुंच न्याय की गुहार लगा रहा है,, पीड़ित का कहना है की प्रधान दबंग लोग है उनका साथ भी थाना प्रभारी दे रहे हैं जिस कारण कोई सुनवाई नहीं हो रही है हमारी जान का खतरा है और जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम एसपी ऑफिस में बैठे रहेंगे।















Leave a Reply