ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन यंत्री एस.बी. रावत को कमिश्नर रीवा संभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, मऊगंज कलेक्टर के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने और न्यायालय की मर्यादा के विपरीत आरोप लगाने के मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि उपयंत्री प्रवीण पाण्डेय और कार्यपालन यंत्री एस.बी. रावत के बीच की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में रावत द्वारा मऊगंज कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद मामला गंभीर रूप ले लिया।
ऑडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की और कमिश्नर रीवा संभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिया।














Leave a Reply