Advertisement

रीवा: NCC ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन, 4 हजार विद्यार्थियों ने किया सामूहिक पाठ

NCC ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन

रीवा शहर के प्रतिष्ठित NCC ग्राउंड में आज अंतरराष्ट्रीय स्तर का गीता महोत्सव अत्यंत गरिमामय तरीके से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रीवा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से 4,000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों द्वारा एक साथ किया गया यह विशाल आध्यात्मिक आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में गीता के 15वें अध्याय का पाठ कर आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को पूर्णत: पवित्र कर दिया। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा मैदान मंत्रमुग्ध वातावरण से गुंजायमान हो उठा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले की प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही ,कलेक्टर प्रतिभा पाल भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल

इन सभी ने छात्रों के उत्साह और कार्यक्रम की विशालता की सराहना की। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति को समझने और अपनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

महोत्सव में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक बन गया।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों की भारी भीड़ ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और इसे रीवा शहर के लिए एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक उत्सव बना दिया।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *