Bathinda में बड़ी चोरी का खुलासा
पंजाब के बठिंडा शहर में हुई ज्वेलरी शॉप चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 14-15 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को PRATAP NAGAR स्थित ‘पारस ज्वेलर्स’ में 16-17 अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर भारी मात्रा में चांदी और नकदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था और व्यापारियों में रोष देखा गया। थाना कैनाल कॉलोनी में मुकदमा नंबर 14 दर्ज कर जांच शुरू की गई। कई दिनों की तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने इस संगठित अपराध की गुत्थी सुलझाई।
‘पारदी गैंग’ का पर्दाफाश
जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे मध्य प्रदेश का कुख्यात ‘पारदी गैंग’ सक्रिय था। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान अनिल उर्फ अमपुड़ी (कोटा, राजस्थान), गोविंद (बरनाला), ओमी उर्फ टाइगर (बरनाला) और बिक्रम वर्मा (अहमदगढ़) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
MELE और भीड़भाड़ वाले आयोजनों को बनाते थे निशाना
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह चोरी के लिए खास रणनीति अपनाता था। आरोपी मेलों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में गुब्बारे बेचने या छोटे-मोटे सामान की आड़ में दुकानों की रेकी करते थे। मेला स्थल के पास अस्थायी ठिकाना बनाकर रहते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के तुरंत बाद TRAIN के जरिए दूसरे शहर में लगने वाले अगले मेले में पहुंच जाते थे, जिससे पुलिस की पकड़ से बच सकें। यह तरीका उन्हें लंबे समय तक सक्रिय रहने में मदद करता था।
अंतरराज्यीय जांच और बड़ी बरामदगी
इस मामले की जांच केवल बठिंडा तक सीमित नहीं रही। POLICE ने पंजाब के ( होशियारपुर ), ( गुरदासपुर ), ( जालंधर ), ( फिरोजपुर ) के साथ-साथ हरियाणा के जींद, करनाल, मेवात और रेवाड़ी तक जांच का दायरा बढ़ाया। सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम चोरी की चांदी और वारदात में इस्तेमाल जुगाड़ फिटर रेहड़ा बरामद किया। यह बरामदगी मामले में अहम सबूत मानी जा रही है।

Bathinda में बड़ी चोरी का खुलासा
POLICE की बड़ी सफलता और आगे की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई SSP DR.JYOTI YADAV की देखरेख और SP सिटी नरिंदर सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ-2 और थाना कैनाल कॉलोनी की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह ने (मुकेरियां), (जालंधर), (कुराली और बलाचौर) समेत कई शहरों में चोरी की घटनाएं कबूली हैं। बठिंडा पुलिस की यह कार्रवाई अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का सफाया किया जा सके।

Bathinda में बड़ी चोरी का खुलासा

POLICE की बड़ी सफलता













Leave a Reply