मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाने के दौरान सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके का बयान चर्चा में आ गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं और ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते समय मंत्री की जुबान फिसल गई। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि “यह मध्य प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है कि सिंगरौली के पड़ोसी जिले रीवा में ₹2.65 में परमाणु ऊर्जा बिक रही है।” मंत्री के इस बयान के बाद कुछ देर के लिए सभागार में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि असहज नजर आए, क्योंकि रीवा देश की प्रसिद्ध सौर ऊर्जा परियोजना के लिए जाना जाता है, न कि परमाणु ऊर्जा के लिए। मंत्री का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस कथन को सरकार की उपलब्धियां गिनाते समय हुई बड़ी तथ्यात्मक चूक बता रहे हैं। वहीं विपक्ष ने भी इस बयान को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री की जानकारी पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल प्रभारी मंत्री संपतिया उइके की ओर से इस बयान को लेकर कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
रीवा की सौर ऊर्जा को परमाणु बताने पर प्रभारी मंत्री संपतिया उइके का बयान वायरल, विपक्ष ने उठाए सवाल














Leave a Reply