Advertisement

नहर खुदाई में लापरवाही: ब्लास्टिंग के दौरान उड़ते पत्थरों से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

ब्लास्टिंग की चूक! हवा में उड़े पत्थर, बाइक सवार युवक घायल

नहर की खुदाई के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग एक युवक के लिए जानलेवा साबित होते-होते रह गई। हवा में उड़े पत्थर बाइक सवार युवक पर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव का है। जानकारी के अनुसार टीकर गांव में नहर की खुदाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान पत्थर तोड़ने के लिए कंपनी द्वारा ब्लास्टिंग की गई, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे। ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर हवा में उड़े और पास से गुजर रहे बाइक सवार युवक पर आकर गिर गए। घटना में युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्टिंग के समय न तो सड़क रोकी गई थी और न ही कोई सुरक्षा व्यवस्था थी, जिससे यह हादसा हुआ।” घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले को लेकर गोविंदगढ़ पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी उदित मिश्रा का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बड़ा सवाल यह है कि जब नहर खुदाई जैसे संवेदनशील कार्य किए जा रहे हैं, तो सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *