Advertisement

बिछिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद में वृद्ध की मौत, तीसरी पत्नी के बेटे पर गंभीर आरोप

बिछिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद में वृद्ध की मौत, तीसरी पत्नी के बेटे पर गंभीर आरोप

बिछिया थाना क्षेत्र में Property Dispute विवाद में वृद्ध की मौत, तीसरी पत्नी के बेटे पर गंभीर आरोप

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलपरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहांProperty Dispute विवाद के चलते एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की तीसरी पत्नी के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार, आरोपी ने यह झूठी अफवाह फैलाई कि वृद्ध चौथी शादी करने जा रहा है। इसी बहाने उसने मोहल्ले के कुछ लोगों को शराब पिलाकर वृद्ध पर हमला करवाया। परिवार का कहना है कि यह पूरी साजिश केवल संपत्ति हथियाने के उद्देश्य से रची गई थी।

मृतक के परिजनों ने साफ किया है कि चौथी शादी की बात पूरी तरह झूठी थी, लेकिन इसी अफवाह के सहारे माहौल बनाया गया और हमले को अंजाम दिया गया।

बताया गया कि बीते दिन तीसरी पत्नी के बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की, जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए Sanjay Gandhi Hospital  में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी एवं हमले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल बिछिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *