रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तेंवधरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार धान की फसल कटवाते समय चचेरे भाइयों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित बृजनंदन सिंह बाघेल ने बताया कि वह खेत में धान की कटाई करा रहा था, तभी संतोष सिंह, सुमन प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहित सिंह और शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों को गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया और हांकी व रॉड से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पुलिस के साथ आए थे और जानलेवा हमला किया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रामपुर बघेलान: जमीन विवाद में चचेरे भाइयों का हमला, एक गंभीर रूप से घायल














Leave a Reply