मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ थाना अंतर्गत दुआरी गांव से है जहां भाई पर ही भाई की हत्या का आरोप लगा है। दरअसल दुआरी की रहने वाली संगीता रजक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उसने बताया कि उसके पति के भाई द्वारा उसके पति की हत्या कर दी गई है लेकिन गुढ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते पीड़िता को न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय आना पडा। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और दोनों ही विकलांग है पति मेहनत मजदूरी करके किसी कदर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और दोनों बच्चियों का इलाज भी लगातार चल रहा है लेकिन अब उसके पास कोई भी सहारा नहीं बचा है। पीड़िता ने बताया कि हिस्सा का बंटवारा करने के बहाने से उसके पति को भाइयों द्वारा गांव ले जाया गया जहां वह फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। इतना ही नहीं पीड़िता एवं उसके मायके वालों ने बताया कि लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था, इसी दौरान मृतक का बड़ा भाई शंभू रजक जो विदिशा में पुलिस विभाग में पदस्थ है गांव आया और हिस्सा बंटवारे का बहाना बनाकर मृतक को अपने साथ ले गया जहां फांसी के फंदे पर लटकता हुआ उसका सब मिला। मृतक की पत्नी चीख चीख कर पुलिस को बताती रही कि उसके पति की हत्या परिवार वालों द्वारा करके फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिसिया कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवालिया निशान लगते नजर आ रहे हैं।
रीवा: भाई पर भाई की हत्या का आरोप, गुढ पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय















Leave a Reply