मनापुरम बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट, बैंक के बाहर अज्ञात आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, गंभीर रूप से घायल हुए कर्मचारी को संजय गाँधी अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती। अमहिया थाना क्षेत्र के सिरमौर चौराहा में मनापुरम गोल्ड लोन बैंक के कर्मचारी अनीश पांडेय पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। घायल को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, अनीश पांडेय को पिछले तीन दिनों से अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। बार-बार लोकेशन पूछी जा रही थी। ऑफिस से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। हमलावर गले से चैन, अंगूठी और नगदी भी लूटकर फरार हो गए। घायल के परिजन अमित त्रिपाठी ने बताया कि अचानक हुए हमले से अनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई फोन धमकी भरा आया था घटना की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अनीश पांडेय अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। घायल के बयान के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रीवा : मनापुरम बैंक स्टाफ पर हमला—लूट के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती














Leave a Reply