Advertisement

नववर्ष पर रीवा पुलिस अलर्ट, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने खुद संभाली कमान

नववर्ष को लेकर रीवा में बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रीवा में नववर्ष को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने किया शहर भ्रमण आगामी नववर्ष के मद्देनज़र रीवा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने स्वयं शहर भ्रमण कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने प्रमुख सड़कों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं होगी। ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसपी ने चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल चालान व वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाने पर भी कड़ाई बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से नववर्ष मनाने की अपील की, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *