बिछिया थाना क्षेत्र के बदराँव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नाती ने बाबा की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बंद कमरे के अंदर ससुर और बहू को साथ बैठकर शराब पीते देख नाती आग बबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने पहले गाली-गलौज की, फिर अपनी मां और दादा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नाती करण साकेत ने 65 वर्षीय श्रीनिवास साकेत की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वृद्ध की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी करण साकेत फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
बंद कमरे में ससुर–बहू को साथ देख भड़का नाती, 65 वर्षीय बाबा की पीट-पीटकर ह#त्या















Leave a Reply