Advertisement

रीवा में सनसनीखेज गोलीकांड: बीयर बार संचालक ने अपने ही कर्मचारी को मारी गोली, हालत नाजुक

रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल, बीयर बार संचालक ने अपने ही कर्मचारी को मारी गोली — शहर में दहशत

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया है। बीयर बार संचालक एलबी सिंह ने अपने ही कर्मचारी जमुना सिंह बघेल को गोली मार दी। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोपी ने लगातार तीन फायर किए, जिनमें से दो गोलियां जमुना सिंह को लगी हैं। एक गोली पेट में लगकर आर-पार हो गई, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल जमुना सिंह को तत्काल शासकीय संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे गहन निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि जमुना सिंह नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, जबकि उसकी पत्नी पूजा सिंह संजय गांधी अस्पताल में गार्ड के पद पर कार्यरत है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बीयर बार संचालक एलबी सिंह को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गोली चलाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *