VIRAL VIDEO से मचा राजनीतिक तूफान
भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मऊगंज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। VIDEO सामने आने के बाद विपक्ष ने विधायक पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग विधायक की कार्यशैली और बयानों पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पूर्व विधायक SHUKHENDRA SINGH BANNA का तीखा हमला
मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने प्रदीप पटेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि विधायक की हरकतें अब किसी से छिपी नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें दो बार विधायक बनाया, लेकिन वे जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। बन्ना ने तीखी कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यहां तो पूरी थाली ही खाने की कोशिश की जा रही है, जो जनविश्वास के साथ खिलवाड़ है।
युवाओं को बदनाम करने और ‘लापता’ बयान पर सवाल
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि MAUGANJ के युवाओं और आम जनता को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि से ऐसी उम्मीद नहीं की जाती। विधायक के कथित रूप से लापता होने के बयान पर भी बन्ना ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लगातार फोन कॉल, ऑडियो और वीडियो सामने आ रहे हैं, तो कोई व्यक्ति लापता कैसे हो सकता है। यह बयान जनता को भ्रमित करने वाला है।
SIR पर भाजपा पर गंभीर आरोप
SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की शिकायत पर 150 से 200 लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। जिन परिवारों के पूर्वज वर्षों से यहां रह रहे हैं, उनके नाम हटाना समझ से परे है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है और यह अब सबके सामने है।

पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना का तीखा हमला
UGC और संविधान को लेकर चिंता
UGC के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व विधायक बन्ना ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। लेकिन वर्तमान नीतियां VOTE BANK की राजनीति से प्रेरित हैं, जिससे एक वर्ग को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने मांग की कि इन प्रावधानों को वापस लिया जाए और उनमें सुधार किया जाए, ताकि संविधान की मूल भावना बनी रहे।













Leave a Reply