Advertisement

रीवा: विनियमित करने और आवास की मांग पर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, डिप्टी कमिश्नर से हुई वार्ता

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बेहाल, 700 कर्मियों ने ठप की सफाई व्यवस्था

नगर निगम के सफाई कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकबर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें विनियमित (स्थायी) किया जाए। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अब तक आवास आवंटित नहीं किया गया है और एक–दो दिन अनुपस्थित रहने पर बिना किसी नोटिस के काम से निकाल दिया जाता है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने और शनिवार की छुट्टी घोषित करने की भी मांग की है। कर्मचारियों के अनुसार, कुल लगभग 700 सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, जिसके चलते आज पूरे शहर का कचरा नहीं उठाया गया और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि सीताराम ने बताया कि आज डिप्टी कमिश्नर से बातचीत हुई है। डिप्टी कमिश्नर ने 11 बजे तक मिलने का समय दिया है और आश्वासन दिया है कि वे संबंधित अधिकारियों से बात कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। फिलहाल कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजर बनी हुई है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *