नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ बिल का कड़ा विरोध करते हुए इसे मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इस बिल को लेकर सभी विपक्षी दल एकमत हैं और इसका पूरी तरह विरोध करेंगे। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि 100 दिन से 125 दिन की मजदूरी बढ़ाने की बात सिर्फ एक चालाकी है। असल में इस बिल से भविष्य में मनरेगा योजना समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर डाला जाएगा, वैसे ही राज्यों में मनरेगा को धीरे-धीरे बंद किया जाने लगेगा। उन्होंने याद दिलाया कि मनरेगा देश के सबसे गरीब और मजदूर वर्ग के लिए रोजगार का सबसे बड़ा सहारा रही है, जिसने कोरोना जैसी आपदा के समय भी करोड़ों लोगों को काम और सुरक्षा दी। ऐसे में यह बिल गरीबों और मजदूरों के खिलाफ है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी।
मनरेगा खत्म करने की साजिश का आरोप, प्रियंका गांधी ने बिल पर किया कड़ा विरोध














Leave a Reply