लोकायुक्त रीवा की टीम ने सतना जिले के तहसील कार्यालय रामपुर बघेलान में आज अचानक दबिश देकर मौहारी–कटरा सर्किल के नायब तहसीलदार बीरेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार ने किसी राजस्व संबंधी कार्य के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बीरेन्द्र सिंह पूर्व में भी 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुके थे, जबकि शेष रकम लेते समय लोकायुक्त ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कार्रवाई जारी है। तहसील कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।
“सतना: लोकायुक्त की दबिश, मौहारी–कटरा सर्किल के नायब तहसीलदार रिश्वत लेते पकड़े गए”















Leave a Reply