SATNA में फास्ट फूड कंपनी की बड़ी लापरवाही
MADHYA PRADESH के SATNA जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नामी मल्टीनेशनल पिज्जा कंपनी की ब्रांच पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी ने शाकाहारी ग्राहक को वेज बर्गर के नाम पर सूअर का मांस परोस दिया। इस घटना ने न सिर्फ उपभोक्ताओं को हैरान किया बल्कि शहर में भी चर्चा का विषय बन गई।
DEEPAWALI के दिन हुई घटना, दंपति की तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार यह घटना 31 अक्टूबर 2024 यानी दीपावली के दिन की है। सतना निवासी नैंसी तिवारी अपने पति सूरज तिवारी के साथ पिज्जा शॉप पहुंची थीं। दंपति ने पिज्जा, बर्गर और अन्य फास्ट फूड आइटम ऑर्डर किए थे। बताया जा रहा है कि वेज बर्गर खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं।
वेज बर्गर में मिला सूअर का मांस
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें वेज बर्गर के नाम पर सूअर का मांस परोस दिया गया था। जब उन्हें इसका एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत की। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और फूड क्वालिटी को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए। खासकर शाकाहारी ग्राहकों के लिए यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है।

SATNA में फास्ट फूड कंपनी की बड़ी लापरवाही
डेढ़ साल चली कानूनी लड़ाई
इस घटना के बाद पीड़ित दंपति ने POLICE में शिकायत दर्ज कराई और मामला उपभोक्ता फोरम तक पहुंचा। करीब डेढ़ साल तक इस मामले की सुनवाई चली। इस दौरान दोनों पक्षों के तर्क और सबूतों पर विचार किया गया। आखिरकार उपभोक्ता फोरम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया।
उपभोक्ता फोरम का सख्त फैसला, COMPANY पर 8 लाख का जुर्माना
जिला उपभोक्ता फोरम सतना ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कंपनी पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फोरम ने कहा कि ग्राहकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती। इस फैसले को उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है और इससे फूड कंपनियों को भी कड़ा संदेश गया है।

वेज बर्गर में सूअर का मांस परोसने पर कंपनी पर 8 लाख का जुर्माना












Leave a Reply