iPhone 18 Series Price: पुराने मॉडल भी होने लगे आउट ऑफ स्टॉक

iPhone 18 Series Price: Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone Duo को भी पेश कर दिया है। नई सीरीज के लॉन्च के साथ ही इसकी कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि भारत में iPhone 18 सीरीज की कीमतें दूसरे प्रमुख बाजारों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं। वहीं अमेरिका में नए iPhones सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं। कनाडा और UAE भी भारतीय खरीदारों के लिए सस्ते विकल्प साबित हो रहे हैं।
iPhone 18 Series Price: भारत में सबसे महंगा iPhone 18 Pro

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। यह कीमत 256GB मॉडल की है। वहीं 512GB वेरिएंट के लिए 1,89,900 रुपये, 1TB मॉडल के लिए 2,39,900 रुपये और टॉप 2TB वेरिएंट के लिए 3,14,900 रुपये खर्च करने होंगे।
वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसके 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB की 2,54,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 3,29,900 रुपये तक जाती है।
नई सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत को लेकर है। भारत में इसका 256GB मॉडल 2,99,900 रुपये से शुरू होता है। 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है।
iPhone 18 Series Price: अमेरिका में सबसे सस्ता iPhone 18

अगर iPhone 18 सीरीज की कीमतों की तुलना अलग-अलग देशों में की जाए तो अमेरिका सबसे सस्ता बाजार नजर आता है। यहां iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.14 लाख रुपये बैठती है।
iPhone 18 Pro के 2TB मॉडल की कीमत अमेरिका में 2,399 डॉलर यानी लगभग 2.28 लाख रुपये है। वहीं iPhone 18 Pro Max का 256GB मॉडल 1,299 डॉलर यानी करीब 1.23 लाख रुपये में मिलता है। इसके 2TB मॉडल की कीमत लगभग 2.37 लाख रुपये है।
फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत अमेरिका में 1,999 डॉलर से शुरू होती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.90 लाख रुपये है। इसके 2TB मॉडल की कीमत लगभग 3.04 लाख रुपये तक जाती है।
iPhone 18 Series Price: कनाडा और UAE भी सस्ते विकल्प

अमेरिका के बाद कनाडा और UAE में नए iPhones की कीमतें भारतीय बाजार की तुलना में कम हैं। कनाडा में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,749 कनाडियन डॉलर यानी लगभग 1.20 लाख रुपये है। वहीं Pro Max की शुरुआत करीब 1.30 लाख रुपये से होती है।
फोल्डेबल iPhone Duo की कनाडा में शुरुआती कीमत 2,999 कनाडियन डॉलर यानी करीब 2.06 लाख रुपये है।
UAE की बात करें तो यहां iPhone 18 Pro 256GB मॉडल की कीमत 5,099 दिरहम यानी करीब 1.32 लाख रुपये है। इसके 2TB मॉडल की कीमत लगभग 2.64 लाख रुपये है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत UAE में करीब 1.42 लाख रुपये से शुरू होकर 2.74 लाख रुपये तक जाती है। वहीं iPhone Duo की शुरुआती कीमत लगभग 2.20 लाख रुपये है। यही वजह है कि विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए UAE से iPhone खरीदना एक आकर्षक विकल्प हो सकता है।
iPhone 18 Series Price: ताइवान, जापान और सिंगापुर में कितनी कीमत?
एशियाई बाजारों में भी iPhone 18 सीरीज की कीमत भारत से कम देखने को मिलती है। ताइवान में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है। वहीं फोल्डेबल iPhone Duo लगभग 2.25 लाख रुपये से शुरू होता है।
जापान में iPhone 18 Pro की कीमत लगभग 1.36 लाख रुपये और Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1.48 लाख रुपये है। iPhone Duo की शुरुआती कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये बैठती है।
सिंगापुर में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.42 लाख रुपये और iPhone Duo की कीमत लगभग 2.33 लाख रुपये है। यानी भारतीय कीमतों की तुलना में यहां भी खरीदारों को मॉडल के हिसाब से हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
पुराने iPhone मॉडल भी हुए महंगे
Apple ने केवल नए iPhone 18 मॉडल्स की कीमतों से ही ग्राहकों को चौंकाया नहीं है, बल्कि पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इनमें iPhone 17, iPhone Air, iPhone 16 और iPhone 17e जैसे मॉडल शामिल हैं।
हालांकि कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर पुराने iPhones अभी भी उनकी पिछली कीमतों पर मिल रहे हैं। Zepto, Amazon और Croma जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ मॉडल पुराने दाम में उपलब्ध बताए जा रहे हैं।
लेकिन इन मॉडलों का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। Flipkart पर iPhone 17 के आउट ऑफ स्टॉक होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर कोई ग्राहक नया iPhone 18 खरीदने के बजाय पिछली पीढ़ी का मॉडल लेना चाहता है, तो मौजूदा स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है।
भारत में iPhone इतने महंगे क्यों?
अलग-अलग देशों में iPhone की कीमतों में अंतर मुख्य रूप से टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी, स्थानीय नियमों, करेंसी वैल्यू और Apple की क्षेत्रीय प्राइसिंग रणनीति की वजह से होता है। भारत में iPhone का निर्माण होने के बावजूद इसका मतलब यह नहीं है कि भारतीय बाजार में हर मॉडल सबसे सस्ता ही मिलेगा।
यही कारण है कि इस बार iPhone 18 सीरीज के मामले में अमेरिका सबसे सस्ता बाजार नजर आ रहा है, जबकि भारत में ग्राहकों को कई मॉडल्स के लिए काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।















Leave a Reply