Advertisement

संजय गांधी अस्पताल में 1000 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, सफाई–सुरक्षा सहित सभी सेवाएं प्रभावित

संजय गांधी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी सोमवार सुबह से हड़ताल पर बैठ गए, जिससे अस्पताल का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। हड़ताल में सफाई कर्मी, वार्ड बॉय, सुरक्षा गार्ड सहित सभी आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों की संख्या 1000 से अधिक बताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पहले ही अस्पताल प्रबंधन और आउटसोर्स कंपनी को अवगत करा दिया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताल के चलते अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों की देखभाल पर असर पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन कर्मचारियों को मनाने में जुटा हुआ है और उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन और मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *