नववर्ष के मद्देनज़र किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रीवा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं होटल, मॉल और ढाबों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्वयं पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतरकर शहर का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में सिरमौर चौराहे पर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां शराब पीकर वाहन चलाने वाले कई लोगों को पकड़ा गया। पुलिस विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि न्यू ईयर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिलेभर में लगातार भ्रमण कर रहे हैं, ताकि नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और आमजन सुरक्षित माहौल में नया साल मना सके।
न्यू ईयर से पहले रीवा में हाई अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में शहरभर में सघन चेकिंग















Leave a Reply