Advertisement

NEET 2026 पेपर लीक के मास्टरमाइंड हैं मनीष यादव और अविनाश लांबा, जानें दोनों तक कैसे पहुंचा सेट?

NEET 2026 पेपर लीक:

NEET  2026 पेपर लीक:: NEET UG 2026 पेपर लीक: परीक्षा रद्द, देशभर में हड़कंप

मनीष यादव और अविनाश लांबा पर मास्टरमाइंड होने का आरोप, 22 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

NEET  2026 पेपर लीक:

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लेते हुए पूरे देश में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने के सबूत एजेंसी को मिले थे, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से परीक्षा निरस्त कर दी गई। इस फैसले ने करीब 22 लाख छात्रों और उनके परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है।

NEET 2026 पेपर लीक: परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र

जानकारी के मुताबिक 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा के बाद सोशल मीडिया, टेलीग्राम और कई मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पेपर वायरल होने की शिकायतें सामने आने लगी थीं। कई छात्रों और अभिभावकों ने दावा किया कि परीक्षा में पूछे गए सवाल पहले से ऑनलाइन घूम रहे थे। शुरुआती जांच में कुछ प्रश्न वास्तविक पेपर से मेल खाते पाए गए, जिसके बाद मामला बेहद गंभीर हो गया।

NTA ने बयान जारी कर कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

NEET 2026 पेपर लीक: मनीष यादव और अविनाश लांबा पर शक

NEET  2026 पेपर लीक:

इस पूरे मामले में मनीष यादव और अविनाश लांबा नाम के दो लोगों को मुख्य सरगना बताया जा रहा है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर दोनों के नामों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इन दोनों का नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय था।

बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले चुनिंदा छात्रों तक मोटी रकम लेकर प्रश्नपत्र पहुंचाया गया था। जांच एजेंसियों को कुछ डिजिटल चैट, बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

NEET UG 2026 पेपर लीक: कैसे पहुंचा छात्रों तक पेपर?

सूत्रों के अनुसार पेपर लीक गैंग ने परीक्षा केंद्रों और प्रिंटिंग प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों के जरिए प्रश्नपत्र हासिल किया। इसके बाद पेपर को मोबाइल फोन और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाया गया। कुछ छात्रों को परीक्षा से पहले “सॉल्व्ड पेपर” उपलब्ध कराने का दावा भी किया गया था।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर प्रश्नपत्र सबसे पहले किस स्तर से बाहर आया और इसमें कितने लोग शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है।

NEET  2026 पेपर लीक: SOG और केंद्रीय एजेंसियां जांच में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम जांच कर रही है। वहीं अब CBI जांच की भी मांग तेज हो गई है। कई राज्यों की पुलिस साइबर डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो इसमें शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

NEET 2026 पेपर लीक:छात्रों में भारी नाराजगी

परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लाखों छात्रों ने महीनों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। सोशल media पर #NEETPaperLeak और #NEETUG2026Cancel जैसे हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि हर साल पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। कई अभिभावकों ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग की है।

NEET  2026 पेपर लीक: जल्द घोषित होंगी नई तारीखें

NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और इसकी नई तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। एजेंसी ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेने की अपील की है।

अब पूरे देश की नजर जांच एजेंसियों पर टिकी है कि आखिर NEET UG 2026 पेपर लीक का असली मास्टरमाइंड कौन है और इस मामले में कितने बड़े नेटवर्क का खुलासा होता है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *