Advertisement

विंध्यवासियों को विंध्य का ही लाल उड़ाकर पहुंचाएगा दिल्ली तक।

विंध्यवासियों को विंध्य का ही लाल उड़ाकर पहुंचाएगा दिल्ली तक।

एलायंस एयर की उड़ान अब जल्दी ही रीवा वासियो को देश की राजधानी दिल्ली तक ले जाया करेगी। यह उड़ान एलायंस एयर के ए टी आर 72-600 विमान जो कि 72 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने में सक्षम है से होगी। एलायंस एयर द्वारा संचालित यह विमान मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी। इसकी पहली प्रामाणिक उड़ान जबलपुर-रीवा-जबलपुर की होगी जो कि नगर विमानन के स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अधीन होगी। एलायंस एयर की पहली आधिकारिक उड़ान के परिचालक कप्तान क्षितिज गुप्ता-प्रमुख प्रचालक होंगे विशेष बात यह कि अपने ही शहर रीवा के निवासी कप्तान राघव मिश्रा-प्रमुख समन्वयक होगे। कप्तान राघव मिश्रा रीवा शहर के ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र रहे हैं उनके लिए यह अत्यंत ही गौरव की उड़ान है।Rewa Police: मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 280 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *