Advertisement

सामूहिक विवाह में प्रेम और परंपराओं का संगम: रीवा में 105 जोड़े हुए एक-दूजे के

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत रीवा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्तंड स्कूल प्रांगण में आयोजित इस समारोह में कुल 105 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 103 विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार तथा 2 जोड़े मुस्लिम समुदाय के विवाह बंधन में बंधे।

जनपदवार विवाह इस प्रकार हुए
नगर निगम रीवा: 7 जोड़े
जनपद रीवा: 21 जोड़े
सिरमौर: 20 जोड़े
गंगेव: 17 जोड़े
रायपुर कर्चुलियान: 20 जोड़े
त्योथर: 15 जोड़े
जवा: 5 जोड़े

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर योजनाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए संबल का कार्य कर रही है।

प्रशासन के अनुसार इस वर्ष केवल वही जोड़े शामिल किए गए जिनका नाम गरीबी रेखा कार्ड में दर्ज है। पहले यह योजना सभी वर्गों के लिए लागू थी।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागी नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *