Advertisement

रीवा के प्रो. डॉ. रघुराज किशोर तिवारी बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

रीवा के प्रो. डॉ. रघुराज किशोर तिवारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2025-26 के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. तिवारी मूल रूप से रीवा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के रीवा परिसर में कृषि विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

रीवा के प्रो. डॉ. रघुराज किशोर तिवारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2025-26 के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रो. तिवारी मूल रूप से रीवा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के रीवा परिसर में कृषि विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

डॉ. तिवारी वर्ष 1987 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं। छात्र जीवन में वे कृषि महाविद्यालय, रीवा के छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष और महाकौशल प्रांत के प्रदेश सचिव रहे। संगठन में उन्होंने महाकौशल प्रांत अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 2006-09 के रूप में भी कार्य किया।

एक शिक्षक और वैज्ञानिक के रूप में उनकी उपलब्धियाँ भी उल्लेखनीय हैं। उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार 2014 और त्रिभुवन विश्वविद्यालय, नेपाल द्वारा विशिष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रो. तिवारी ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 125 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, तीन पुस्तकें लिखी हैं और 50 से अधिक शोध परियोजनाओं का मार्गदर्शन किया है। वे अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान फिलीपींस में आयोजित संयुक्त अनुसंधान परियोजना में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में मध्य प्रदेश राज्य समिति के सदस्य के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे एग्रीविजन कृषि छात्र गतिविधियों के प्रमुख सलाहकार और राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

उनके एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *