15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास

15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया. वैभव ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. यह संयुक्त रूप से आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. यह संयुक्त रूप से आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है. वैभव ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 छक्के और 4 चौके मारे.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए. वह छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए. वैभव ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े-बड़े गेंदबाजों को धोया. वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के नूर अहमद और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी पर टूट कर बरसे. वैभव का स्ट्राइक रेट 300 से ज्यादा का रहा.
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
यशस्वी जायसवाल– 13 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
केएल राहुल– 14 बॉल में फिफ्टी, पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
पैट कमिंस– 14 बॉल में फिफ्टी, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ
रोमारियो शेफर्ड– 14 बॉल में फिफ्टी, आरसीबी के लिए आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ
वैभव सूर्यवंशी– 15 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में चेन्नई के खिलाफ
सुनील नरेन– 15 बॉल में फिफ्टी, केकेआर के लिए आईपीएल 2017 में आरसीबी के खिलाफ
यूसुफ पठान– 15 बॉल में फिफ्टी, राजस्थान के लिए आईपीएल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगाया था. तब वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे. वैभव ने महज 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 छक्के और 9 चौके जड़े थे. इस मैच में वैभव ने 17 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. हालांकि, वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे. आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है. गेल ने 30 गेंद में शतक लगाया है.
वैभव सूर्यवंशी कौन हैं – आईपीएल में धूम मचाने वाले युवा क्रिकेटर के बारे में जानें
बिहार के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरे हैं।
सिर्फ 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा ऑक्शन के दौरान आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बनकर सुर्खियां बटोरीं। और उन्हें आईपीएल 2025 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम ने अपनी टीम में शामिल किया।
दरअसल, आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को नागपुर में ट्रायल के लिए बुलाया था, जहां इस युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी क्षमता को देखते हुए, नीलामी के दौरान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोली की जंग हुई, जिसमें आखिरकार इस युवा खिलाड़ी को 1.1 करोड़ रुपए टीम में शामिल किया गया।
उनके पिता संजीव ने पीटीआई को बताया, “विक्रम राठौड़ सर (बैटिंग कोच) ने एक मैच की ऐसी स्थिति दी, जिसमें 17 रन एक ओवर में बनाने थे। उन्होंने तीन छक्के लगाए। ट्रायल्स में उन्होंने आठ छक्के और चार चौके मारे!”
19 अप्रैल 2025 को, वैभव सूर्यवंशी 14 वर्ष और 23 दिन की उम्र में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरआर के लिए डेब्यू किया और इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की।
कुछ दिनों बाद, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया और आईपीएल के साथ-साथ T20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वह आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बने और क्रिस गेल के 30 गेंदों में शतक के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा किया।
- Vaibhav’s 15-Ball Fifty
- ⚡ 15 Balls, 50 Runs!
- 🚀 Vaibhav’s Blazing Knock
- 🏏 Teen Star Creates History
- 💥 Fastest Fifty Sensation
- 🔥 IPL’s New Young Hero
- ⚡ Storm in 15 Balls
- 🚀 Record-Breaking Innings












Leave a Reply