Weather Update: Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले 12 घंटों और आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।
Weather Update: 22 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

Weather Update:
IMD के अनुसार 15 से 17 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं 15 से 20 जुलाई के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
Weather Update: मध्य प्रदेश में इन जिलों पर सबसे ज्यादा असर
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन और मंदसौर शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, दमोह, सागर, हरदा, बैतूल, खरगोन, बुरहानपुर, पन्ना, छतरपुर और जबलपुर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है।
Weather Update: उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, फतेहपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रयागराज में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार में इन जिलों में बारिश का असर
बिहार के अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, जमुई, बांका और भागलपुर में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
पटना, गया और नालंदा में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 15 से 19 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
हिमाचल और उत्तराखंड में विशेष सतर्कता
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पूरे सप्ताह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी तेज बारिश की संभावना है।
Weather Update: लोगों के लिए IMD की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों पर न रहने और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों व कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और स्थानीय प्रशासन को भी आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Weather Update: अगले कुछ दिनों तक रहेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर पूर्वी, मध्य और पहाड़ी राज्यों में लोगों को मौसम से जुड़ी ताजा चेतावनियों पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।
















Leave a Reply