Nithya Menen News: अभिनेत्री Nithya Menen ने शादी और बच्चे को लेकर बेबाक राय रखते हुए कहा है कि मां बनने के लिए शादी अनिवार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद संतानहीन वैवाहिक जीवन को प्राथमिकता देती हैं।

एक्ट्रेस जिनके बयान से मचा बवाल
Nithya Menen On Child: ‘प्रेग्नेंट होने के लिए जरूरी नहीं शादी’ — जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके बयान से मचा बवाल
Nithya Menen News: अभिनेत्री Nithya Menen ने शादी और बच्चे को लेकर बेबाक राय रखते हुए कहा है कि मां बनने के लिए शादी अनिवार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद संतानहीन वैवाहिक जीवन को प्राथमिकता देती हैं।
हमारे समाज में जहां पहले महिलाओं को पुरुषों से पीछे माना जाता था, वहीं आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। समय के साथ उनकी सोच भी बदली है और वे अपने फैसले खुद लेने लगी हैं। इसी बीच एक ऐसी एक्ट्रेस का बयान सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि बच्चे के लिए शादी जरूरी नहीं, बल्कि महिला की आजादी और पसंद ज्यादा जरूरी है।
ये बयान देने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अपनी सादगी और दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली Nithya Menen हैं। नित्या ने रिश्तों, शादी और मदरहुड को लेकर ऐसी राय रखी है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है।

Nithya Menen
Nithya Menen On Child: बच्चे के लिए शादी जरूरी नहीं
दरअसल, यह पूरा मामला कन्नड़ अभिनेत्री Bhavana के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने बिना शादी किए मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। जहां एक तरफ समाज का बड़ा वर्ग उनकी आलोचना कर रहा था, वहीं नित्या मेनन उनके समर्थन में खुलकर सामने आईं।
नित्या का मानना है कि मां बनने के लिए शादी करना जरूरी नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, यह पूरी तरह एक महिला की व्यक्तिगत पसंद है कि वह अपनी जिंदगी किस तरह जीना चाहती है।
इसे भी देखें – सिंगरौली बैंक डकैती: दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, शहर में हाई अलर्ट
एक इंटरव्यू में नित्या ने कहा, “अगर कोई बिना शादी के मां बनना चाहता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर आपको सिर्फ बच्चा चाहिए, तो जरूरी नहीं कि आप शादी के बंधन में बंधें।” उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में बच्चे पैदा करने के कई वैज्ञानिक और कानूनी तरीके मौजूद हैं, जिन्हें लोग अपना भी रहे हैं।
–
Nithya Menen On Child: संतानहीन जीवन है नित्या की पसंद
जब इंटरव्यू में नित्या से पूछा गया कि वह शादीशुदा जिंदगी चुनेंगी या संतानहीन जीवन, तो उन्होंने साफ कहा कि वह वैवाहिक जीवन तो चाहती हैं, लेकिन Child-free life उनकी पहली पसंद है।
उनके इस बयान ने उन लोगों को चौंका दिया, जो मानते हैं कि शादी का मुख्य उद्देश्य सिर्फ परिवार बढ़ाना होता है।
इसे भी देखें – AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा ने थामा BJP का दामन
Nithya Menen On Child: 38 की उम्र में भी सिंगल हैं एक्ट्रेस
Nithya Menen अब 38 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन पर शादी के लिए काफी दबाव बनाया गया था।
उन्होंने कहा था, “मैं हमेशा ऐसा जीवनसाथी चाहती थी, जिसके साथ खूबसूरत सफर तय कर सकूं। लेकिन अब तक मुझे वैसा इंसान नहीं मिला। सिर्फ शादी करने के लिए मैं जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहती।”
वर्कफ्रंट पर क्या चल रहा है?
Nithya Menen On Child: एक्ट्रेस के इस बयान पर क्या है आपकी राय
[ Nithya Menen Nithya Menen News Viral Statement Trending News South Cinema Entertainment Marriage Debate Child Free Life ]
















Leave a Reply