
Twisha Sharma Death Case:
भोपाल में मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है।
जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा की मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। करीब एक साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे और बाद में धूमधाम से शादी की गई।

Twisha Sharma Death Case:
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि वह लगातार परेशान रहती थी और कई बार उसने अपनी तकलीफ साझा की थी।
मौत से पहले ट्विशा ने अपनी मां को कई भावुक मैसेज भेजे थे। उसने लिखा था, “मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…” और “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी…”। उसने अपनी मां से उसे वहां से ले जाने की भी गुहार लगाई थी।
12 मई को ट्विशा का शव भोपाल स्थित ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Twisha Sharma Death Case:
परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गिरीबाला सिंह रिटायर्ड जस्टिस बताई जा रही हैं। परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली होने के कारण आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
मामले में भोपाल पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान फांसी में इस्तेमाल बेल्ट डॉक्टरों को नहीं दिखाई गई, जिससे सही वैज्ञानिक जांच नहीं हो सकी। बाद में बेल्ट को जांच के लिए एम्स भेजा गया।
ट्विशा के परिवार ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए केस को उत्तर प्रदेश ट्रांसफर किया जाए।
घटना के छह दिन बाद तक भी परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन न्याय की मांग को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Twisha Sharma Death Case: अग्रिम जमानत पर टिकी सबकी नजर
आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
आत्महत्या या हत्या?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या थी या फिर सुनियोजित हत्या। इस रहस्य से पर्दा अब जांच और कोर्ट की कार्रवाई के बाद ही उठ पाएगा।
















Leave a Reply