Electric SUV Comparison 2026: Kia Syros EV vs Tata Nexon EV: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर? जानें रेंज, बैटरी, फीचर्स और परफॉर्मेंस का पूरा अंतर

Electric SUV Comparison 2026:
नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग के बीच किआ ने अपनी नई Kia Syros EV पेश कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च के साथ ही इसकी तुलना देश की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Tata Nexon EV से शुरू हो गई है। दोनों गाड़ियां दमदार बैटरी, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन कई मामलों में एक-दूसरे से अलग भी हैं।
यदि आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, परफॉर्मेंस और फीचर्स के आधार पर यह तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है।
Electric SUV Comparison 2026: बैटरी और रेंज में कौन आगे?

Electric SUV Comparison 2026:
Kia Syros EV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं—42 kWh और 51.4 kWh। कंपनी के अनुसार 42 kWh बैटरी के साथ यह SUV 443 किलोमीटर (ARAI) तक की रेंज देती है, जबकि 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ इसकी दावा की गई रेंज 526 किलोमीटर है। किआ का कहना है कि यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है जो 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान करती है।
वहीं Tata Nexon EV में 30 kWh और 45 kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। 30 kWh बैटरी की दावा की गई रेंज 275 किलोमीटर और 45 kWh बैटरी की 489 किलोमीटर है। रेंज के मामले में Syros EV, Nexon EV से आगे दिखाई देती है।
Electric SUV Comparison 2026: परफॉर्मेंस और पावर
Kia Syros EV का 51.4 kWh वेरिएंट 171 hp की पावर और 255 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं 42 kWh वेरिएंट 135 hp की पावर देता है।
दूसरी ओर Tata Nexon EV के छोटे बैटरी पैक वाला मॉडल 129 hp और बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 145 hp की पावर देता है। दोनों वेरिएंट में 215 Nm का टॉर्क मिलता













Leave a Reply