MP Bargi Dam Cruise Accident: एमपी में बरगी डैम हादसे के बाद क्रूज संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। लोगों की जान बचाने वाले लोगों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
MP Bargi Dam Cruise Accident: CM Mohan Yadav ने दिए जांच के आदेश

भोपाल/जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम (Bargi Dam) में हुए दर्दनाक Cruise Accident के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए पूरे प्रदेश में Cruise Operation पर अस्थायी रोक लगाने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बरगी डैम में हुआ हादसा बेहद दुखद है और इसकी पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मौसम अचानक खराब हो गया था और तेज हवाओं के साथ चक्रवाती परिस्थितियां बन गई थीं, जिसकी वजह से क्रूज असंतुलित होकर पलट गया।
MP Bargi Dam Cruise Accident: Rescue Operation में दिखी बहादुरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। क्रूज में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल NDRF, SDRF और स्थानीय rescue teams को मौके पर भेजा गया।
रेस्क्यू टीम ने बेहद कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को बचाने के लिए टीम को क्रूज का हिस्सा काटना पड़ा, ताकि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सके। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सीएम मोहन यादव ने इन बहादुर लोगों की सराहना करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस हादसे में दूसरों की जान बचाई है, उन्हें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
MP Bargi Dam Cruise Accident: मौके पर पहुंचे मंत्री और अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को जबलपुर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और ACS संजय दुबे सहित प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा।
अधिकारियों ने मौके पर कैंप कर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटा रहा और देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा।
इसे भी देखें – Cruise Accident: मां ने आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा बेटे का साथ – 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं
MP Bargi Dam Cruise Accident: अब तक क्या-क्या अपडेट?
- बरगी डैम हादसे में अब तक 9 शव बरामद
- 29 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
- क्रूज को पानी से बाहर निकाल लिया गया
- Rescue operation देर रात तक जारी रहा
- सरकार ने जांच के आदेश दिए
- पूरे प्रदेश में Cruise संचालन पर फिलहाल रोक
Cruise संचालन पर क्यों लगी रोक?
राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि हादसे के बाद सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। अब मध्य प्रदेश में किसी भी जलाशय, डैम या पर्यटन स्थल पर क्रूज संचालन तभी शुरू होगा जब उसकी Fitness Test पूरी हो जाएगी।
इसके अलावा:
- सभी क्रूज की तकनीकी जांच होगी
- सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी
- चालक की योग्यता (Driver Qualification Test) अनिवार्य होगी
- यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी
सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
इसे भी देखें – भोपाल विधानसभा में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर सियासी टकराव, 33% आरक्षण पर गरमाई बहस
मृतकों के परिवारों को मुआवजा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
सीएम ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद की जाएगी।
















Leave a Reply