Advertisement

रीवा में अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम रद्द, विवाद बना वजह

अटल प्रतिमा पर बवाल अनावरण कार्यक्रम रद्द

रीवा के अटल पार्क में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के अनावरण का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 को देश के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होना था। कार्यक्रम के रद्द होने की वजह प्रतिमा को लेकर उठा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता का कहना है कि मौसम के खराबी के कारण गृहमंत्री के कुछ कार्यक्रम रद्द किए गए हैं इधर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा को प्लास्टिक से बनाने की जानकारी के बाद रीवा महापौर के द्वारा कई सवाल खड़े किए गए थे जिसमें महापौर ने कहा था कि जब धातु की प्रतिमा प्रस्तावित की गई है तो प्लास्टिक की प्रतिमा को लगाने की इतनी जल्दी क्या है दरअसल जिस प्रतिमा का अनावरण होना था, वह फाइबर से बनाई जा रही थी। इसे लेकर नगर निगम रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा ने आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। महापौर का कहना था कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जैसी महान शख्सियत की प्रतिमा फाइबर जैसी सामग्री से नहीं बनाई जानी चाहिए। नगर निगम की एम आई सी से लगभग 94 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। अनावरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। अटल पार्क में टेंट, मंच और अन्य व्यवस्थाएं भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन कार्यक्रम रद्द होने के बाद सभी तैयारियों को रोक दिया गया है और लगाए जा रहे टेंट को भी हटा लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि बसावन मामा में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम होंगे जिसमें किसान महा सम्मेलन मुख्य कार्यक्रम है जिसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *