MP Promotion List 2026: MP में 10 साल से अटकी प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 190 तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख (SLR) और प्रभारी डिप्टी कलेक्टरों को राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला करीब 10 वर्षों से रुकी नियमित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
MP Promotion List 2026: 190 अधिकारियों को मिला प्रमोशन
7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, 190 अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान का लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ेगी।
MP Promotion List 2026: वर्तमान पदस्थापना में नहीं होगा बदलाव
सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी अधिकारी अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही कार्य करते रहेंगे। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अलग से स्थानांतरण या नई पदस्थापना के आदेश जारी किए जा सकते हैं।
MP Promotion List 2026: अब GAD के अधीन आए अधिकारी
पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारी अब राजस्व विभाग के बजाय सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रशासनिक नियंत्रण में माने जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें राज्य प्रशासनिक सेवा के अनुरूप वेतनमान और अन्य सेवा लाभ भी प्राप्त होंगे।
MP Promotion List 2026: कार्यभार नहीं संभालने वालों को भी मिला लाभ

MP Promotion List 2026
pag.3

MP Promotion List 2026
pag.4

MP Promotion List 2026
pag.5

MP Promotion List 2026
सरकार के आदेश में उन अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ दिया गया है, जिन्होंने पहले प्रभारी डिप्टी कलेक्टर या अधीक्षक भू-अभिलेख के रूप में कार्य करने की स्वीकृति तो दी थी, लेकिन कार्यवाहक उच्च पद का प्रभार ग्रहण नहीं किया था। ऐसे अधिकारियों को भी इस पदोन्नति आदेश में शामिल किया गया है।
MP Promotion List 2026: प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा लाभ
सरकार का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या बढ़ने से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। लंबे समय से रिक्त पद भरने से राजस्व, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की निगरानी और जनसेवा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।
MP Promotion List 2026: नायब तहसीलदारों की पदोन्नति भी जल्द
सूत्रों के अनुसार, अब राजस्व विभाग नायब तहसीलदारों की नियमित पदोन्नति की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी करने की तैयारी में है। वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत करीब 200 नायब तहसीलदारों को नियमित तहसीलदार बनाने के आदेश भी जल्द जारी किए जा सकते हैं।
कर्मचारियों में खुशी का माहौल
करीब एक दशक बाद पदोन्नति प्रक्रिया आगे बढ़ने से कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल उनके करियर को नई दिशा मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।













Leave a Reply