Advertisement

मऊगंज में अपहरण कांड से मचा बवाल।

मऊगंज में अपहरण कांड से मचा बवाल

मऊगंज जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत पटेहरा गांव में देर रात अपहरण की सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पटेहरा निवासी पंकज सोनी ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही युवक मोलई प्रजापति को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया। इस दौरान पंकज सोनी ने फायरिंग भी की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन और ग्रामीण रात में ही हाईवे पर उतर आए और दोनों ओर से सड़क को जाम कर दिया। करीब दो किलोमीटर तक 4 घंटे लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी साची पाठक सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

तनाव इतना बढ़ गया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एएसपी विक्रम सिंह पर पत्थर फेंकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्रदर्शनकारी आरोपी पंकज सोनी की गिरफ्तारी और मोलई प्रजापति की सुरक्षित बरामदगी की मांग पर अड़े हुए हैं।

सूचना मिलते ही भाजपा विधायक प्रदीप पटेल और कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि दो माह पहले मोलई प्रजापति और आरोपी पंकज सोनी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते यह गंभीर वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं मोलई प्रजापति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए ASP विक्रम सिंह ने बताया कि अगस्त माह में अपहृत की बेटी के अपहरण हुआ था जिसमें नामजद आरोपी पंकज सोनी को भी बनाया गया था जिसमें आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी और आज आरोपी ने पीड़िता के पिता का अपहरण कर लिया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने हवाई फायर भी किया है।  अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *