Shubhendu Adhikari will become the new CM; कोलकाता में शुक्रवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेन्दु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का नया मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान हुआ।
शुभेन्दु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से जीत दर्ज की, वहीं भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने मंजूरी दी।
Shubhendu Adhikari will become the new CM: शुभेंदु अधिकारी चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगा दी। कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी की मौजूदगी में उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। इसके साथ ही यह साफ हो गया कि शुभेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई को सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में लंबे समय तक वामपंथ और फिर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 293 सीटों में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यह पहली बार है जब बीजेपी पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है और शुभेंदु अधिकारी राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री होंगे।
Shubhendu Adhikari will become the new CM: ममता बनर्जी को हराकर बने राष्ट्रीय चेहरा

शुभेंदु अधिकारी ने इस विधानसभा चुनाव में दो हाई प्रोफाइल सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट की रही, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया।
इस जीत ने शुभेंदु अधिकारी को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के बड़े नेताओं की सूची में शामिल कर दिया है। इससे पहले भी उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। लगातार दूसरी बार ममता को मात देने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।
Shubhendu Adhikari will become the new CM: तीन दशक लंबा राजनीतिक सफर

15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे शुभेंदु अधिकारी राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। राजनीति की शुरुआती शिक्षा उन्हें परिवार से ही मिली।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वर्ष 1995 में वह पहली बार कांथी नगर पालिका के पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की और पंचायत स्तर से लेकर संसद तक का सफर तय किया।
2005 में वह पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2009 और 2014 में तामलुक लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। उनके राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा मोड़ नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन रहा, जिसमें उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें राज्यभर में लोकप्रिय बना दिया। इसी आंदोलन के बाद उन्हें “मेदिनीपुर का बादशाह” कहा जाने लगा।
Shubhendu Adhikari will become the new CM: टीएमसी छोड़ बीजेपी में हुए शामिल
शुभेंदु अधिकारी लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। वह ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। हालांकि दिसंबर 2020 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।
उनके बीजेपी में शामिल होने को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था। पार्टी बदलने के बाद उन्होंने खुद को बीजेपी के सबसे मजबूत बंगाली चेहरे के रूप में स्थापित किया।
विपक्ष के नेता से मुख्यमंत्री तक का सफर
2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने थे। मई 2021 से 2026 तक उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाई और राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहे।
अब पांच साल बाद वह विपक्ष के नेता से सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए हैं। यह उनके राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इसे भी देखें – MP Cabinet Big Decision: विकास कार्यों के लिए 38,555 करोड़ मंजूर
परिवार की राजनीति में मजबूत पकड़
शुभेंदु अधिकारी के परिवार का पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है। उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी तामलुक से सांसद और विधायक रह चुके हैं। वहीं उनके दूसरे भाई सौमेंद्र अधिकारी कांथी नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में सांसद हैं।
उनकी मां का नाम गायत्री अधिकारी है। शुभेंदु अधिकारी अविवाहित हैं और उन्होंने खुद को पूरी तरह सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए समर्पित किया है।
इसे भी देखें – Siddharthnagar accident: पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से 1बच्चे की मौत















Leave a Reply