Advertisement

Lohgarh Fort Murder Mystery : 17 करोड़ की शाही शादी से पहले मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर कारोबारी को 400 फीट गहरी खाई में धकेला

महाराष्ट्र के पुणे में लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग के दौरान हुई 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला हत्या का निकला। पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है।

Lohgarh Fort Murder Mystery : मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर कारोबारी को खाई में धकेला

Lohgarh Fort Murder Mystery

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले पर हुई एक युवक की मौत का मामला पुलिस जांच में बेहद सनसनीखेज हत्या की साजिश के रूप में सामने आया है। शुरुआत में जिस घटना को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा था, वह अब एक सुनियोजित मर्डर केस बन चुकी है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मंगेतर और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पुणे के एक प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कारोबारी परिवार से संबंध रखते थे। केतन अपने परिवार के व्यवसाय में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के पद पर कार्यरत थे। उनकी सगाई 20 वर्षीय सिया गोयल से हो चुकी थी और इसी वर्ष दिसंबर में दोनों की शादी होने वाली थी।

Lohgarh Fort Murder Mystery : 17 करोड़ रुपये की शाही शादी की थी तैयारी

Lohgarh Fort Murder Mystery

जानकारी के अनुसार, केतन और सिया की शादी को लेकर दोनों परिवारों में भव्य तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर स्थित एक आलीशान महल बुक किया गया था, जिस पर लगभग 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना थी। मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट विमानों की व्यवस्था भी की जा चुकी थी।

हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी। वह कथित रूप से चेतन बाबूलाल चौधरी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी और उसी के साथ अपना भविष्य देखना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Lohgarh Fort Murder Mystery : जन्मदिन के सरप्राइज के बहाने रची गई साजिश

Lohgarh Fort Murder Mystery

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सिया ने अपने जन्मदिन से पहले केतन को एक सरप्राइज ट्रैकिंग ट्रिप के लिए लोहगढ़ किले चलने के लिए राजी किया। दोनों किले के एक ऐसे हिस्से में पहुंचे जहां भीड़ बहुत कम रहती है और आसपास गहरी खाई मौजूद है।

जांच में सामने आया कि पहले से तय योजना के तहत सिया का प्रेमी चेतन चौधरी भी वहां पहुंचा था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने हुडी पहन रखी थी। पुलिस का दावा है कि सुनसान स्थान पर मौका मिलते ही दोनों ने मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Lohgarh Fort Murder Mystery : हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

घटना के बाद सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा और खराब संतुलन के कारण केतन खाई में गिर गए। उसने पूरी घटना को एक दुखद दुर्घटना के रूप में पेश करने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, खुद को निर्दोष साबित करने के लिए सिया ने सोशल मीडिया पर केतन की याद में एक भावुक पोस्ट भी साझा की। शुरुआत में यह कहानी पुलिस को भी सामान्य हादसा लगी, लेकिन जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए जिनसे संदेह गहराने लगा।

इसे भी देखें – ED’s Big Action in Rewa: स्टोन क्रेशर कारोबारी केके सोहगौरा के घर छापा, सुबह से दस्तावेजों की जांच जारी

पहले भी की गई थी हत्या की कोशिश

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, 18 जून से चार दिन पहले यानी 14 जून को भी सिया ने कथित रूप से केतन को उसी किले के पास खाई की ओर धक्का देने की कोशिश की थी।

उस समय केतन किसी तरह झाड़ियों का सहारा लेकर बच गए थे। तब सिया ने यह कहकर मामला टाल दिया था कि उसे अचानक सांप दिखाई दिया था, जिससे वह घबरा गई और संतुलन बिगड़ गया। केतन ने उस समय इस घटना को हादसा मानकर नजरअंदाज कर दिया था।

बाली ट्रिप रोकने के लिए गायब किया पासपोर्ट

जांच में यह भी सामने आया कि जून के पहले सप्ताह में केतन और सिया का प्री-वेडिंग फोटोशूट इंडोनेशिया के बाली में होना था। पुलिस के अनुसार, सिया ने इस यात्रा को टालने के लिए केतन का पासपोर्ट गायब कर दिया था।

माना जा रहा है कि वह शादी को लेकर समय हासिल करना चाहती थी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर आगे की योजना बना रही थी।

सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड्स बने अहम सबूत

पुलिस को शुरुआत से ही सिया के बयानों में विरोधाभास दिखाई दे रहा था। इसके बाद साइबर सेल और जांच टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की जांच शुरू की।

जांच के दौरान किले के आसपास चिलचिलाती धूप में हुडी पहनकर घूम रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। बाद में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई। तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स ने दोनों आरोपियों के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि की।

पुलिस का कहना है कि पर्याप्त सबूत मिलने के बाद दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद साजिश की पूरी कहानी सामने आ गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुणे ग्रामीण पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

इस सनसनीखेज मामले ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ करोड़ों रुपये की शाही शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर मंगेतर और उसके प्रेमी द्वारा रची गई कथित साजिश ने एक युवा कारोबारी की जिंदगी खत्म कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Share on social media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *